मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray or UBT) ने आज प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (Vanchit Bahujan Aghadi) के साथ गठबंधन की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि आने वाले बीएमसी चुनावों (BMC Election) के मद्देनजर ये घोषणा की गई है. पिछले साल शिवसेना के विभाजन के बाद ये पहला बड़ा चुनाव है. प्रकाश अंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस अभी गठबंधन में शामिल नहीं हुई है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि शरद पवार की राकांपा (Sharad Pawar-led NCP) साथ आएगी.
शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट और प्रकाश आंबेडकर का वंचित बहुजन अघाड़ी के गठबंधन की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी. दरअसल, प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट और भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद से ही ये संभावना जताई जा रही थी कि प्रकाश अंबेडकर, उद्धव ठाकरे के साथ जाएंगे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गठबंधन की घोषणा करते हुए, उद्धव ठाकरे ने कहा, "आज 23 जनवरी को बालासाहेब ठाकरे की जयंती है. मैं संतुष्ट और खुश हूं कि महाराष्ट्र के कई लोग चाहते थे कि हम एक साथ आएं. प्रकाश अंबेडकर और मैं आज यहां गठबंधन बनाने के लिए आए हैं. मेरे दादा और प्रकाश अंबेडकर के दादा सहकर्मी थे और उन्होंने उस समय सामाजिक मुद्दों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. ठाकरे और अंबेडकर का इतिहास रहा है. अब उनकी आने वाली पीढ़ियां देश के मौजूदा मुद्दों पर लड़ने के लिए यहां हैं"
प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि गठबंधन देश में "नई राजनीति की शुरुआत" का प्रतीक है. उन्होंने कहा, "हम सामाजिक मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करते रहे हैं. हम सामाजिक मुद्दों पर जीतते हैं या नहीं यह मतदाताओं के हाथ में है, लेकिन ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने के लिए सीट देना राजनीतिक दलों के हाथ में है. अभी तक, केवल हम दोनों हैं. कांग्रेस ने अभी तक गठबंधन को स्वीकार नहीं किया है. मुझे उम्मीद है कि शरद पवार भी गठबंधन में शामिल होंगे."
इससे पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना के एक नेता ने कहा, "शिव शक्ति और भीम शक्ति (शिव और भीम की शक्ति) बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) चुनाव से पहले एक साथ आएंगे।' ठाकरे और अंबेडकर ने नवंबर में prabodhankar.com, शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के पिता प्रबोधंकर ठाकरे को समर्पित एक वेबसाइट के शुभारंभ के लिए एक मंच साझा किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं