विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2015

ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया एमएच-370 का रहस्य सुलझने के करीब

ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया एमएच-370 का रहस्य सुलझने के करीब
दुर्घटनाग्रस्त हवाईजहाज के मलबे के साथ अधिकारी (फाइल फोटो)
मेलबर्न-कुआलालंपुर: ऑस्ट्रेलियाई और मलेशियाई प्रधानमंत्री ने एमएच-370 के लापता होने के रहस्य के सुलझने की गुरुवार को प्रबल उम्मीद जताई। एक दिन पहले ही मलेशिया ने हिंद महासागर में लापता विमान का मलबा मिलने की कल पुष्टि की थी। इस विमान में 239 लोग सवार थे।

पिछले हफ्ते ला रियूनियन में विमान के पंख के एक हिस्से के पेंट का रंग और तकनीकी ब्योरा मेल खाया था।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कहा कि हमने पश्चिमी हिंद महासागर में जो पाया है उससे ऐसा संकेत मिलता प्रतीत होता है कि वहां कहीं ना कहीं विमान गिरा होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार हम इस रहस्य को सुलझाने के करीब पहुंचे हैं।

मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रजाक के बीती रात लापता विमान के बारे में एक घोषणा किए जाने के एक दिन बाद उनकी टिप्पणियां आई है। उन्होंने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं की एक टीम ने फ्रांस में इस बात की पुष्टि की है कि मलबे का हिस्सा एमएच-370 का था।

मलेशिया एयरलाइंस ने इस पुष्टि को विमान के लापता होने के रहस्य को सुलझाने में एक बड़ी सफलता करार दिया था।

नजीब ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि एक साल से अधिक समय बीत गया लेकिन मुझे अब भी उम्मीद है। नये साक्ष्य और सुराग आएंगे, ईश्वर की इच्छा से, हम एमएच 370 को ढूंढ लेंगे।

एबॉट ने कहा कि तलाश अवश्य जारी रहनी चाहिए और खोजबीन से संकेत मिलता है कि विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा जिस स्थान के बारे में पहले सोचा गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com