विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 26, 2016

कंसास की फैक्ट्री में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 4 की मौत, 30 घायल

Read Time: 3 mins
कंसास की फैक्ट्री में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 4 की मौत, 30 घायल
(फोटो सौजन्य : AP)
लॉस एंजेलिस: कंसास में एक बंदूकधारी ने घास काटने की मशीनें बनाने वाली एक फैक्ट्री में गोलीबारी कर दी, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हार्वे काउंटी शेरिफ टी वाल्टन ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर सात पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि बंदूकधारी भी मृतकों में शामिल है। वह एक्सेल इंडस्ट्रीज में काम करता था।

वॉल्टन ने कहा, गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। वह एक्सेल का कर्मी था। अधिकारियों ने उसे मारा। उन्होंने कहा, यह वहां हुई एक भयावह घटना है। स्थानीय मीडिया ने बंदूकधारी की पहचान सेड्रिक फोर्ड के रूप में की है, जो फैक्ट्री में पेंटर का काम करता था और उसने फेसबुक पर एक असॉल्ट राइफल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदूकधारी ने पहले फैक्ट्री के पार्किंग स्थल में एक महिला को गोली मारी। इसके बाद उसने सभागार क्षेत्र में प्रवेश किया और गोलीबारी की। इस बीच वॉल्टन ने बताया कि बंदूकधारी ने एक्सेल फैक्ट्री में पहुंचने से पहले गली में कम से कम दो लोगों को गोलियां मारी। एक व्यक्ति के कंधे और दूसरे के पैर में गोली लगी।

वॉल्टन ने स्थानीय टीवी से कहा, हम यह जानना चाहते हैं कि इस घटना के पीछे वजह क्या है। हमें गोलीबारी करने वाले की पृष्ठभूमि पता करने की आवश्यकता है। पीड़ितों को इलाके के अस्पतालों मे भर्ती कराया गया। फैक्ट्री में गोलीबारी की खबर सुनकर पीड़ितों के परिजन वहां पहुंचे।

एक व्यक्ति ने बताया कि उसके 21 वर्षीय एक संबंधी को पीठ में चार गोलियां मारी गईं और उसे अस्पताल ले जाया गया।

गोलीबारी के समय फैक्ट्री में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि बंदूकधारी ने जब सभागार क्षेत्र में अपनी एके 47 और 9 एमएम बंदूक से गोलियां चलानी शुरू की तो लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उसने कहा कि उसने थियेटर और अन्य स्थानों पर गोलीबारी के बारे में सुना था। यह घटना भयावह है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;