अमेरिका में इस वक्त जमा देने वाली ठंड है. इसी बीच मौसम विभाग ने भी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. अमेरिकी मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बर्फीले तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. बता दें कि यह अमेरिका के लिए इस साल का पहला शीतकालीक तूफान है. माना जा रहा है कि इस तूफान की वजह से 6 करोड़ लोगों की जिंदगियां प्रभावित हो सकती हैं. मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि न्यूजर्सी से लेकर कैनसास और मिसौरी तक के लिए यह इस दशक की सबसे भारी बर्फबारी हो सकती है.
सीएनएन के मुताबिक अमेरिका में 6 करोड़ से अधिक लोगों के लिए किसी न किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है जबकि हवाई यातायात निगरानी साइट फ्लाइटअवेयर ने लगभग 2,200 उड़ाने रद्द होने और 25,000 से अधिक उड़ानों में देरी होने की जानकारी दी है. अमेरिका के लिए साल की पहली तूफानी प्रणाली से आई तेज हवाओं के कारण कैनसस और मिसौरी में बर्फानी तूफान की स्थिति उत्पन्न हो गई, जबकि पूर्वी राज्यों में कई इंच बर्फ की चादर बिछ गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर ने कई वाहन दुर्घटनाओं के कारण एक प्रमुख राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद निवासियों से "कृपया घर पर ही रहने" का आग्रह किया है. साथ ही एनडब्ल्यूएस ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में आधा इंच तक बर्फ जमा हो सकता है और तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिर सकते हैं. रविवार सुबह से ही कैनसस में जमा देनी वाली बारिश और बर्फबारी होने लगी है.
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार से सोमवार की रात तक वॉशिंगटन के आसपास के क्षेत्रों में 10 इंच तक बर्फ गिर सकती है, जिससे "यात्रा खतरनाक हो सकती है और सड़कों को बंद करना पड़ सकता है." इससे अमेरिकी सांसदों का काम मुश्किल हो सकता है, जिन्हें संवैधानिक आदेश के अनुसार 6 जनवरी को कैपिटल हिल में बैठक कर पिछले वर्ष के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता को प्रमाणित करना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं