अमेरिका में मिसौरी के कंसास सिटी (US Kansas City Firing) में बुधवार को परेड के दौरान गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए. एबीसी न्यूज ने कंसास सिटी के फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि सुपर बाउल फाइनल परेड और रैली के बाद गोलीबारी की घटना हुई. अधिकारियों के मुताबिक, तीन लोगों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य की हालत सीरियस है. वहीं एक व्यक्ति को जानलेवा चोट लगी है, ये जानकारी अधिकारियों ने दी.
ये भी पढ़ें-मुस्लिम राजा की जमीन, ईसाई आर्किटेक्ट : 700 करोड़ में बना UAE का पहला हिंदू मंदिर; रोचक तथ्य
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गोलीबारी के बाद 2 हथियारबंद हिरासत में
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना यूनियन स्टेशन के पश्चिम में गैरेज के पास हुई, जब चीफ्स के फैंस वहां से जा रहे थे. कंसास सिटी पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को हुए समारोह में करीब दस लाख परेडगोर्स और 600 कानून प्रवर्तन अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर बाउल चैंपियन की जीत का जश्न मनाने के लिए बुधवार को कंसास सिटी चीफ्स के हजारों फैंस कंसास सिटी के डाउनटाउन की सड़कों पर मौजूद रहे.
पांच सालों में टीम का यह तीसरा एनएफएल चैम्पियनशिप जश्न रहा. हालांकि, जश्न में गोलीबारी की घटना के बाद खलल पड़ गया. टीम की रैली के दौरान ही यूनियन स्टेशन के पास कई लोगों को गोली मार दी गई. कंसास सिटी एबीसी सहयोगी केएमबीसी से बात करते हुए, एक महिला ने बताया कि जब गोलियों की आवाज आई, "हम एक लिफ्ट वाली जगह पर गए, हमने दरवाजे बंद कर वहां बैठकर प्रेयर शुरू कर दी."
"गोलीबारी के बाद मची चीख-पुकार"
महिला ने कहा, "वहां चीख-पुकार मची हुई थी, हमें नहीं पता था कि वहां से निकलना सुरक्षित है या नहीं, इसलिए हमने दरवाजे बंद करने की कोशिश की. हमने लिफ्ट के हिलने की आवाज सुनी, इसलिए हमने दरवाजे खोले और बाहर भागे, वहां अधिकारी थे." महिला ने कहा, "मैं अपनी लाइफ में किसी अधिकारी को देखकर इतनी खुश कभी नहीं हुई."
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि वे यूनियन स्टेशन के अंदर से सभी को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने कहा, "हम चाहते हैं कि लोग जितनी जल्दी हो सके और सुरक्षित रूप से क्षेत्र से बाहर निकलें और शूटिंग पीड़ितों के इलाज की सुविधा के लिए पार्किंग गैरेज से बचें."
कंसास की गवर्नर लौरा केली की अपील
पुलिस ने कहा, "आपमें से कई लोगों के पास यूनियन स्टेशन की सुरक्षा करने वाले कई अधिकारियों के फुटेज हैं, वे यूनियन स्टेशन के अंदर सभी की सुरक्षा और घायलों की देखभाल में तेजी लाने के लिए काम कर रहे हैं." कंसास की गवर्नर लौरा केली ने लोगों से कंसास सिटी पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों और अपडेट का पालन करने की अपील की. कंसास की गवर्नर लौरा केली ने एक्स पर एक पोस्ट में, कहा, "मुझे निकाल लिया गया है और मैं सुरक्षित हूं. मैं सभी को @kcpolice के निर्देशों और अपडेट का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं. कृपया सुरक्षित रहें."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं