विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2015

एशिया का सबसे बड़ा भूमिगत रेलवे स्टेशन खुला

एशिया का सबसे बड़ा भूमिगत रेलवे स्टेशन खुला
प्रतीकात्मक चित्र
बीजिंग: एशिया का सबसे बड़ा भूमिगत रेलवे स्टेशन बुधवार को चीन के दक्षिण शहर शेनझेन में खुल गया। यह कुल 147000 वर्ग मीटर में फैला है। यह हाई स्पीड रेलवे स्टेशन गुआंगदोंग प्रांत के शेनझेन में स्थित हैं। यह कुल 147000 वर्ग मीटर में फैला है जो लगभग 21 फुटबॉल के मैदानों के बराबर है।

गोआंगजौ रेल निगम के मुताबिक इसके तीन भूमिगत तलों में तीन हजार यात्रियों के बैठने की क्षमता है। यह निगम इस स्टेशन का संचालन करता है। इस स्टेशन के खुल जाने से गोआंगजौ से हांगकांग की दूरी आधे घंटे में तय हो जाएगी। शेनझेन के निवासी अब 15 मिनट में हांगकांग पहुंच सकते हैं।

ट्रेन की समय सारिणी के अनुसार बुधवार से 9 जनवरी तक हर दिन फुटियन स्टेशन से गुआंगजौ दक्षिण स्टेशन के बीच हाई स्पीड ट्रेन के 11 जोड़े चलेंगे। शिन्हुआ एजेंसी के मुताबिक समय सारिणी में 10 जनवरी से अन्य 12 राउंड ट्रिप जोड़ दी जाएगी। स्थानीय रेलवे अधिकारी शू वी ने बताया कि शुरुआती दिनों में 10 हजार यात्रियों के इससे यात्रा करने की उम्मीद है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com