विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

उन्हें मामले की सुनवाई में अदालत नहीं पहुंचने पर वारंट जारी किया गया है.

थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
प्रतीकात्मक फोटो
बैंकॉक: थाईलैंड के सर्वोच्च न्यायालय ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन्हें मामले की सुनवाई में अदालत नहीं पहुंचने पर वारंट जारी किया गया है.

पढ़ें- स्पा पर पुलिस का छापा, तस्करी कर लाई थाईलैंड की महिलाओं सहित 65 को मुक्त कराया गया

यिंगलक पर चावल सब्सिडी घोटाले में मामला दर्ज है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अदालत ने सुनवाई की तारीख 27 सितंबर मुकर्रर की है और उनके वकील द्वारा उनकी खराब हालत के दस्तावेज अदालत में पेश नहीं कराए जाने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया.

वीडियो- बैंकॉक के मंदिर में धमाका, एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट


यदि यिंगलक इस मामले में दोषी करार होती हैं तो उन्हें 10 साल कैद की सजा हो सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yingluck Shinawatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com