विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2011

अमेरिका में बुजुर्ग ने की अंधाधुंध फायरिंग, 5 मरे

एरिजोना के दक्षिणी भाग में 73 साल के एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें पांच लोग मारे गए। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली।
एरिजोना: अमेरिका में एरिजोना के दक्षिणी भाग में 73 साल के एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें पांच लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। बाद में उस व्यक्ति ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान यूमा शहर के कैरे हाल डायस के तौर पर की है। घटना के बारे में तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक फोन कॉल मिली और उन्होंने दो घंटे के बाद डायस को मरा हुआ पाया। जांचकर्ताओं ने बताया कि अधिकारियों को शहर का वह मार्ग बंद करना पड़ा, जहां गोलीबारी हुई थी। साथ ही समीपवर्ती युमा शहर के स्कूलों और अदालत को भी बंद करना पड़ा। इस घटना में हालांकि अदालत, स्कूलों और अन्य इमारतों में कोई घायल नहीं हुआ तथा इनमें बाद में कामकाज फिर से शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बज कर 30 मिनट पर डायस को एक फ्लैट में मृत पाया गया। उसने खुद को गोली मार ली थी। मृतकों के नाम अभी जाहिर नहीं किए गए हैं। अदालत के दस्तावेज के मुताबिक, डायस पर दो दीवानी मामलों में मुकदमा चल रहा था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, फायरिंग, एरिजोना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com