विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2011

'अरब देशों को ईरान का मुकाबला करना चाहिए'

हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि परमाणु हथियार विकसित करने का प्रयास कर रहे ईरान से अरब देशों को कारगर ढंग से निपटना होगा।
अबू धाबी: खाड़ी देशों के आधिकारिक दौरे के पहले पड़ाव में संयुक्त अरब अमीरात :यूएई: पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि परमाणु हथियार विकसित करने का प्रयास कर रहे ईरान से अरब देशों को कारगर ढंग से निपटना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान पश्चिम एशिया में नए विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहा है ताकि उसके विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम से अंतरराष्ट्रीय जगत का ध्यान हट जाए। अबू धाबी में आज हिलेरी ने कहा कि अरब देशों को ईरान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों का प्रभावी रूप में क्रियान्वयन करना चाहिए। हिलेरी ने कहा, अगर ईरान परमाणु बम विकसित कर लेता है तो पश्चिम एशिया में भी परमाणु हथियारों की होड़ शुरू हो जाएगी। यह इस पूरे क्षेत्र के हित में है कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जाए। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि मध्य पूर्व में शांति के लिए उनका देश अपने प्रयास जारी रखेगा। यूएई के बाद वह ओमान और कतर भी जाएंगी।
लेखक के बारे में
img
Associated Press
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरब, ईरान, हिलेरी, Arab, Iran, Hillary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com