विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

एप्पल CEO टिम कुक ने ट्विटर पर शेयर की भारतीय फोटोग्राफर की तस्वीर, लिखा - एक बार देखिए तो सही

आदित्य भारत के एक प्रमुख वन्यजीव फोटोग्राफर हैं. उन्हें जीवंत और अनूठी कहानी कहने वाली तस्वीर खींचने के लिए जाना जाता है. उनकी तस्वीरों ने विश्व स्तर पर अग्रणी प्रकाशनों में जगह बनाई है.

एप्पल CEO टिम कुक ने ट्विटर पर शेयर की भारतीय फोटोग्राफर की तस्वीर, लिखा - एक बार देखिए तो सही
टिम कुक ने भारतीय फोटोग्राफर की शानदार तस्वीर ट्वीटर पर की साझा
सैन फ्रांसिस्को:

एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने आईफोन से ली गई पांच शानदार तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों में से एक भारतीय फोटोग्राफर वरुण आदित्य द्वारा ली गई तस्वीर भी शामिल है. कुक ने आदित्य द्वारा खींची गई एक तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, "केन्या के एंबोसेली में हाथियों के साथ दो इंद्रधनुष की खूबसूरत तस्वीर."

विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को मनाया गया है.

आदित्य भारत के एक प्रमुख वन्यजीव फोटोग्राफर हैं. उन्हें जीवंत और अनूठी कहानी कहने वाली तस्वीर खींचने के लिए जाना जाता है. उनकी तस्वीरों ने विश्व स्तर पर अग्रणी प्रकाशनों में जगह बनाई है.

कुक ने आगे ट्वीट कर कहा, "विश्व फोटोग्राफी दिवस मुबारक हो. आज और हर दिन हम अपने ग्राहकों द्वारा आईफोन से ली गई तस्वीरों को देख खुश होते हैं. विश्वभर से खींची गई बेहतरीन तस्वीरों को एक बार देखिए तो सही."

दो भारतीयों ने हाल ही में आईफोन फोटोग्राफी अवार्ड्स-2019 में व्यक्तिगत फोटोग्राफी अवार्ड जीता है.

कर्नाटक के श्रीकुमार कृष्णन ने 'सनसेट (सूर्यास्त)' श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया. वहीं महाराष्ट्र की डिंपी भालोटिया ने 'सीरीज' श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया.

VIDEO: जानिए एप्पल के नए लॉन्च हुए iPhone 10 की खासियतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Ceo, Tim Cook, Indian Photographer, Varun Aditya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com