विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2013

संयुक्त राष्ट्र के ‘वन वूमन’ गीत में दिखेंगी अनुष्का

संयुक्त राष्ट्र के ‘वन वूमन’ गीत में दिखेंगी अनुष्का
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
संयुक्त राष्ट्र के गीत ‘वन वूमन’ में मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी दिखेंगी। महिलाओं के सम्मान में तैयार इस गाने में दुनिया के 20 देशों की 25 महिला कलाकार हिस्सा ले रही हैं।
वॉशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र के गीत ‘वन वूमन’ में मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी दिखेंगी। महिलाओं के सम्मान में तैयार इस गाने में दुनिया के 20 देशों की 25 महिला कलाकार हिस्सा ले रही हैं।

दुनियाभर की महिलाओं के सम्मान में बने इस गाने को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदर्शित किया जाएगा। इस गाने में बदलाव के आह्वान के साथ ही देश और समाज में अभिन्न योगदान देने वाली महिलाओं के धैर्य और साहस को सलाम किया गया है।

वर्ष 2011 में संयुक्त राष्ट्र के लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण इकाई यू एन वूमन के गठन के समय संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभागार में इस गीत को प्रदर्शित किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अनुष्का शंकर, वन वूमन, गाना, संयुक्त राष्ट्र, United Nation, Song One Woman, Anoushka Shankar