ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर दुनियाभर में चिंता गहराती जा रही है. कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट से बचाव के लिए विभिन्न देशों ने उपाय करना भी शुरू कर दिया है. अमेरिका में ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने मंगलवार को अमेरिकी नागरिकों को ओमिक्रॉन से लड़ने की देश की क्षमता के बारे में आश्वस्त करते हुए कहा कि हम कोरोना के तेजी से फैल रहे नए वेरिएंट से लड़ने के लिए तैयार हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय की गई है जब खबरें आ रही थी कि बाइडेन सरकार ने कोरोना की नई लहर से लड़ने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाइडेन ने एक टेलीविजन संबोधन में ओमिक्रॉन से मुकाबले के लिए नए उपायों की घोषणा की. उन्होंने उन कयासों को खारिज किया कि अमेरिकी सरकार ने कोरोना की नई लहर के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की है.
READ ALSO: 'बहुत तेजी से फैलेगा ओमिक्रॉन...' : कोरोना के नए वैरिएंट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेताया
बाइडेन ने व्हाइट हाउस से कहा, "हम सबको ओमिक्रॉन को लेकर चिंतित होना चाहिए, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है." उन्होंने कहा, "यह समय मार्च 2020 नहीं है. 20 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया गया है. हम तैयार हैं, हमें पहले से अधिक जानकारी है. हमें बस ध्यान केंद्रित करके रहना है."
राष्ट्रपति ने सभी लोगों से ओमिक्रॉन स्ट्रेन के खिलाफ सुरक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज लगवाने का भी आग्रह किया है.
बाइडन ने ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से निपटने के लिए अपने सरकार की योजना की घोषणा की. इसमें सेना को अस्पतालों में तैनात करना, राज्य को जरूरी संसाधनों की आपूर्ति और नई मुफ्त टेस्टिंग साइट को खोलना तथा उसे चलाना शामिल है.
इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के शीर्ष अधिकारी ने ओमिक्रॉन के चलते यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों में ''महत्वपूर्ण वृद्धि'' के लिये तैयार रहने की चेतावनी दी है. डब्ल्यूएचओ के स्थानीय निदेशक डॉक्टर हैंस क्लूज ने वियना में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम एक और तूफान को आते हुए देख सकते हैं.'' उन्होंने कहा, ''कुछ ही सप्ताह में ओमिक्रॉन क्षेत्र के और अधिक देशों में हावी हो जाएगा, जिसके चलते पहले ही बुरे दौर से गुजर रही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और प्रभावित होंगी.'' क्लूज ने कहा कि ओमिक्रॉन डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय क्षेत्र के कम से कम 38 सदस्य देशों में पाया जा चुका है.
वीडियो: ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए शख्स ने कहा, न तो कोई लक्षण था, न ही दवा ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं