विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यूरोप में सरकारों को ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते पूरे महाद्वीप में कोरोना वायरस के मामलों में ''महत्वपूर्ण वृद्धि'' के लिये तैयार रहने को कहा है. ओमिक्रॉन पहले ही कई देशों में हावी हो चुका है. डब्ल्यूएचओ के स्थानीय निदेशक डॉक्टर हैंस क्लूज ने वियना में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम एक और तूफान को आते हुए देख सकते हैं.''
क्लूज ने कहा, ''कुछ ही सप्ताह में ओमिक्रॉन क्षेत्र के और अधिक देशों में हावी हो जाएगा, जिसके चलते पहले ही बुरे दौर से गुजर रही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और प्रभावित होंगी.'' क्लूज ने कहा कि ओमिक्रॉन डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय क्षेत्र के कम से कम 38 सदस्य देशों में पाया जा चुका है. ब्रिटेन, डेनमार्क और पुर्तगाल में यह पहले ही हावी हो चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह क्षेत्र में कोरोना वायरस के चलते 27 हजार लोगों की मौत हुई और 26 लाख अतिरिक्त मामले सामने आए हैं. हालांकि इन मामलों में सभी वैरिएंट के संक्रमण के मामले शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह संख्या पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है.
क्लूज ने कहा, ''कोविड-19 मामलों की बढ़ती तादाद के परिणामस्वरूप और अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा सकता है.'' उन्होंने यूरोपीय देशों से अपने-अपने नागरिकों को जल्द से जल्द बूस्टर डोज़ देने की अपील की है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं