विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

चीन के द्वीप के पास से निकला अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी चेतावनी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेग शुआंग ने कहा कि यूएसएस जॉन एस मैक्केन युद्धपोत ने चीन और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है और देश की संप्रभुता तथा सुरक्षा को ''गंभीर'' रूप से नुकसान पहुंचाया है.

Also Read in
चीन के द्वीप के पास से निकला अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी चेतावनी
फाइल फोटो
बीजिंग: चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में उसके कृत्रिम द्वीप के पास से अमेरिकी युद्धपोत के गुजरने पर नाखुशी जताई और अमेरिका के इस कदम के बाद चीन की नौसेना ने अमेरिकी युद्धपोत को वापस लौटने की चेतावनी दी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेग शुआंग ने कहा कि यूएसएस जॉन एस मैक्केन युद्धपोत ने चीन और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है और देश की संप्रभुता तथा सुरक्षा को ''गंभीर'' रूप से नुकसान पहुंचाया है.

पढ़ें: अमेरिका ने कहा, उत्तर और दक्षिण चीन सागर के देश संयम बरतें, उकसाएं नहीं

जेंग ने कहा, ''चीन इस कदम से बेहद नाखुश है.'' उन्होंने कहा कि चीन, अमेरिका के समक्ष आधिकारिक विरोध दर्ज कराएगा. वहीं अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि यूएसएस जॉन एस मैक्केन ''नौवहन की स्वतंत्रता'' के तहत मिसचीफ रीफ से छह समुद्री मील के भीतर से कल गुजरा था. चीन ने इस कृत्रिम द्वीप का निर्माण किया है.

दक्षिण चीन सागर
मिसचीफ रीफ दक्षिण चीन सागर में विवादित स्प्रैटली द्वीपों का हिस्सा है जिस पर चीन और पड़ोसी देश अपना-अपना दावा जताते हैं. नाम गोपनीय रखने की शर्त पर अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि चीनी युद्धपोत ने यूएसएस मैक्केन को कम से कम 10 बार रेडियो चेतावनी भेजी.

पढ़ें: अमेरिका ने दिखाया चीन को दम, दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ाए बमवर्षक विमान

VIDEO: यूएसएस निमित्‍ज का सफर


अधिकारी ने कहा, ''उन्होंने कहा 'कृपया मुड़ जाइए, आप हमारे जल क्षेत्र में हैं.' हमने उन्हें बताया कि यह अमेरिकी पोत है जो अंतरराष्ट्रीय समुद्र में नियमित अभियान पर है.'' अधिकारी ने कहा कि करीब छह घंटे तक चले अभियान के साथ सभी बातचीत ''सुरक्षित और पेशेवर'' तरीके से की गई लेकिन जेंग ने कहा कि ऐसे अभियानों से ''जान को गंभीर जोखिम'' रहता है.'' जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पद संभालने के बाद से अब तक नौवहन की स्वतंत्रता अभियान की यह तीसरी घटना है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South China Sea, USS John S. McCain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com