विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

अमेरिका में अगले 48 घंटों में दस्तक देगा 'मारिया' तूफान  

कैरिबियन क्षेत्र के लेवार्ड द्वीप समूह तक पहुंचे से पहले अगले 48 घंटों में तूफान 'मारिया' के और घातक होने का पूवार्नुमान है.

Also Read in
अमेरिका में अगले 48 घंटों में दस्तक देगा 'मारिया' तूफान  
प्रतीकात्मक फोटो.
वाशिंगटन: कैरिबियन क्षेत्र के लेवार्ड द्वीप समूह तक पहुंचे से पहले अगले 48 घंटों में तूफान 'मारिया' के और घातक होने का पूवार्नुमान है. अमेरिका स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार सोमवार की सुबह 2 बजे बारबेडोस के उत्तर-पूर्वोत्तर से 145 किमी और डोमिनिका के पूर्व-दक्षिणपूर्व से लगभग 270 किमी दूर था.

यह भी पढ़ें : 'इरमा' से उबरे अब 'मारिया' की मार, कैरिबियाई द्वीप की तरफ बढ़ रहा है चक्रवात

केंद्र के अनुसार, 'मारिया मजबूत होती जा रही है और आने वाले कुछ दिनों में लेवायर्ड द्वीप समूह के कुछ हिस्सों को प्रभावित करते समय तूफान के तीव्र होने की उम्मीद है. इसके कारण खतरनाक हवा, तूफान और बारिश आएगी. केंद्र ने आगे कहा, 'यह संभावना है कि मारिया एक खतरनाक तूफान के रूप में मध्य सप्ताह तक ब्रिटिश और अमेरिकी वर्जिन द्वीप एवं प्यूटरे रिको को प्रभावित करेगी. मार्टिनिक, ग्वाडेलोप, डोमिनिका, सेंट किट्स, नेविस और मोंटेसेराट में तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है.

VIDEO: आंध्र प्रदेश में च्रकवाती तूफान वर्दा को लेकर हाई अलर्ट

एंटीगुआ और बारबुडा, साबा, सेंट इस्टाटियस और सेंट लूसिया में उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी जरी की गई है. यूएस वर्जिन आइलैंड्स, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, सेंट मार्टिन, सेंट बाथेर्लेमी और एंगुइला में भी तूफान की चेतावनी जारी की गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, 'Maria' Storm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com