अमेरिका ने बुधवार को एक हथियार विहीन मिनटमैन-3 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. अमेरिकी सेना ने इसकी जानकारी दी है. अमेरिकी वायु सेना ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने एक बयान में कहा, "यह परीक्षण नियमित गतिविधियों का हिस्सा है जिसका उद्देश्य यह प्रदर्शित करना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका का परमाणु निवारक सुरक्षित, विश्वसनीय और प्रभावी है."
इसमें कहा गया है, "इस तरह के परीक्षण पहले 300 से अधिक बार हो चुके हैं और यह परीक्षण वर्तमान वैश्विक घटनाओं का नतीजा नहीं है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेंटागन ने कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस पर बुधवार को तड़के लॉन्च से पहले कहा कि परीक्षण वर्षों से निर्धारित था और रूस की सरकार को योजनाओं के बारे में सूचित किया गया था.
मिनटमैन-3 पचास वर्षों से सेवा में है और वर्तमान में अमेरिकी न्यूक्लियर आर्सेनल में एकमात्र भूमि-आधारित ICBM है. इसमें ट्राइडेंट पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइलें और रणनीतिक बमवर्षक विमानों द्वारा ले जाने वाले परमाणु हथियार भी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं