विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

अमेरिका से पकिस्तान को मिलने वाली 1.66 अरब डॉलर की सहायता रोकी गई : पेंटागन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस साल की शुरूआत में मिले निर्देशों के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी है.

Also Read in
अमेरिका से पकिस्तान को मिलने वाली 1.66 अरब डॉलर की सहायता रोकी गई : पेंटागन
अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी है
वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस साल की शुरूआत में मिले निर्देशों के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रॉब मैनिंग ने मंगलवार को ईमेल के जरिए भेजे गए सवालों के जवाब में कहा, ‘‘पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी गई है''.  इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी गई. ओबामा प्रशासन में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मध्य एशिया के लिए उप सहायक रक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके डेविड सिडनी का कहना है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता को इस वर्ष जनवरी से रोका जाना अमेरिका की हताशा का संकेत है.

ट्रंप ने कहा - पाकिस्‍तान ने खरबों डॉलर की सहायता ली पर मदद नहीं की, इमरान खान ने दिया जवाब

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अभी तक पाकिस्तान ने अमेरिका की मुख्य चिंताओं के निराकरण के लिए कोई कदम नहीं उठाया है... मुख्य चिंता यह है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के खिलाफ हिंसा का प्रयोग करने वाले समूहों को बर्दाश्त करता है और उन्हें अक्सर बढ़ावा देता है''. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘पाकिस्तान के नेताओं ने सहयोग का वादा किया था, लेकिन बातों से अलग कोई गंभीर सहयोग नहीं किया है, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप और ज्यादातर अमेरिकी निराश हैं'' 

शाहिद अफरीदी बोले- पाकिस्तान को नहीं चाहिए कश्मीर, उससे खुद के चार सूबे नहीं संभल रहे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, America And Pakistan, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com