विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

उत्तर कोरिया की हरकतों और धमकियों से बढ़ रहा है युद्ध का खतरा, अमेरिका ने कहा- सभी विकल्प खुले

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित की जो जापान के ऊपर से निकली, इस घटना के बाद से तनाव बढ़ गया है.

Also Read in
उत्तर कोरिया की हरकतों और धमकियों से बढ़ रहा है युद्ध का खतरा, अमेरिका ने कहा- सभी विकल्प खुले
फाइल फोटो
नई दिल्ली: अमेरिका ने कहा है कि परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ रहे खतरे से निपटने के लिए उसने सभी विकल्प खुले रखे हैं. उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित की जो जापान के ऊपर से निकली, इस घटना के बाद से तनाव बढ़ गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कल एयर फोर्स वन विमान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सवार संवाददाताओं को बताया 'मुझे लगता है कि इस बयान में राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) का उत्तर कोरिया के बारे में रूख बिल्कुल साफ है कि सभी विकल्प खुले हैं और विचार जारी है.' वह प्योंगयांग द्वारा बार बार किए जा रहे बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर अमेरिकी राष्ट्रपति तथा रक्षा मंत्री जिम मैटिस के बयानों संबंधी सवालों के जवाब दे रही थीं.

पढ़ें : अमेरिका को चेतावनी देने के लिए शक्ति प्रदर्शन कर रहा उत्तर कोरिया

ट्रंप ने ट्वीट में उत्तर कोरिया के साथ बातचीत को नकारा वहीं मैटिस ने कहा कि अमेरिका के सामने कूटनीतिक विकल्प हैं. सैंडर्स ने कहा 'हम पहले भी कह चुके हैं कि हम सभी तरीके अपनाने जा रहे हैं और उनमें से एक जारी रहेगा. लेकिन एकीकृत नीति और योजना का हिस्सा ही आगे बढ़ाया जा रहा है.'

पढ़ें :  जापान के ऊपर से मिसाइल दागकर उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग बोले- ये तो ट्रेलर था

उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगा कर, उस पर लगातार दबाव बना कर गंभीर कार्रवाई कर रहा है तथा अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है.

वीडियो : तीन देशों की नौसेना का साझा अभ्यास 
आपको बता दें कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार को बैलिस्टिक मिसाइल दागी जो लगभग 550 किमी की ऊंचाई से, जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइदो के ऊपर से होते हुए गई और करीब 2,700 किमी की दूरी तय कर प्रशांत महासागर में गिरी. इस बीच, सीनेटर जोए डानेली तथा बेन सेस ने उत्तर कोरिया पर तथा उसका साथ देने के लिए चीन पर प्रतिबंध बढ़ाने पर जोर दिया है.

इनपुट :  भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com