- ब्रिटेन में वायरस का नया स्ट्रेन
- कई देशों ने ब्रिटेन से विमान सेवा रोकी
- स्थिति पर सावधानी से नजर बनाए हए है अमेरिका
ब्रिटेन में कोरोनावायरस (Coronavirus) का नया वेरिएंट मिलने और उसके तेजी से प्रसार पर अमेरिकी प्रशासन "बहुत ही सावधानी" से नजर रख रहा है. अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह बात कही. उन्होंने संकेत दिया है कि फिलहाल, ब्रिटेन की यात्रा पर रोक लगाने की कोई योजना नहीं है. यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका में विशेषज्ञों के पैनल ने सिफारिश की है कि अगले राउंड में 75 साल या उससे अधिक के लोगों के साथ जरूरी सेवाओं में लगे 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जानी चाहिए. इसमें पुलिस, टीचर और ग्रॉसरी स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं.
ऑपरेशन रैप स्पीड वैक्सीन प्रोग्राम के मुख्य सलाहकार मोनसेफ सलोई ने सीएनएन को बताया कि अधिकारियों को अब तक देश में वायरस के नए स्ट्रेन की मौजूदगी का पता नहीं चला है. उन्होंने कहा, "वास्तव में, हम इस पर बहुत ही बारीकी से नजर रख रहे हैं. फिलहाल ऐसा नहीं लगता है कि वायरस का कोई भी स्ट्रेन मौजूद वायरस के लिए अवरोधक बनेगा." सलोई ने कहा, "मुझे लगता है कि ब्रिटेन में वायरस का जो प्रकार सामने आया है, उसके वैक्सीन की प्रतिरोधी क्षमता से बचने की संभावना है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अमेरिकी अधिकारी एडमिरल ब्रेट गिरोइर ने वायरस के नए प्रकार के नए प्रकार के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मुझे नहीं लगता है कि फिलहाल चिंता को कोई कारण है." यूरोपीय देशों की तरह ब्रिटेन से उड़ानें रद्द करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे वास्तव में नहीं लगता है कि अभी इस तरह का कुछ करने की जरूरत है.
कोरोना वायरस के नए खतरनाक रूप ने कहर ढाना शुरू कर दिया है. खतरा भांपते हुए जर्मन सरकार ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों पर रोक लगाने पर विचार कर रही है. जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री के सूत्रों ने यह जानकारी दी.कोरोना वायरस के नए खतरे को देखते हुए बेल्जियम और नीदरलैंड पहले ही ब्रिटेन से विमान और ट्रेन सेवा रोक चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं