अमेरिका ने जोर दिया कि उभरती हुई विश्व शक्ति और स्थानीय शक्ति होने के नाते भारत को अफगानिस्तान के साथ संबंध बनाने का अधिकार है।
वॉशिंगटन:
अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया है कि उभरती हुई विश्व शक्ति और स्थानीय शक्ति होने के नाते भारत को अफगानिस्तान के साथ संबंध बनाने का पूरा अधिकार है। इसके अलावा अमेरिका ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में भारत की भूमिका की प्रशंसा भी की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पीजे क्राउले ने कहा, हम स्पष्ट कर चुके हैं कि स्थानीय और उभरती हुई विश्व शक्ति होने के नाते भारत को अफगानिस्तान के साथ अपने संबंध स्थापित करने का पूरा अधिकार है। भारत, अफगानिस्तान को जो सहयोग दे रहा है, हम उसकी प्रशंसा करते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका अफ-पाक क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में क्षेत्रीय पहलू का भी ध्यान रख रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, राजनीतिक चरमपंथ की चुनौती किसी एक देश तक सीमित नहीं है। अफगानिस्तान में भारतीय हितों पर भी हमले हो रहे हैं। यह एक कारण है कि हम उस क्षेत्र में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के साथ संबंध गहरे कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि सभी देशों को प्रभावित करने वाले इस चरमपंथ पर प्रहार किया जाए।
लेखक के बारे में
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिका, भारत, अफगानिस्तान, संबंध