विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने ईरान से कहा, आप जो कर रहे हैं, उसे दुनिया देख रही है

ईरान में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिये अमेरिका के अनुरोध पर न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देश जुटे थे. समूचे ईरान में सप्ताह भर से अधिक समय से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में करीब 21 लोगों की मौत हो गयी है. 

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने ईरान से कहा, आप जो कर रहे हैं, उसे दुनिया देख रही है
फाइल फोटो
ईरान में हो रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच वहां की स्थिति पर चर्चा के लिये बुलायी गयी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक के दौरान अमेरिका की दूत निक्की हेली ने इस्लामी राष्ट्र को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘आप जो कर रहे हैं, उसे दुनिया देख रही है.’’ ईरान में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिये अमेरिका के अनुरोध पर न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देश जुटे थे. समूचे ईरान में सप्ताह भर से अधिक समय से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में करीब 21 लोगों की मौत हो गयी है. 

ईरान में हिंसक प्रदर्शनों में 21 लोगों की मौत, सैकड़ों गिरफ्तार

बैठक के दौरान सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से तीन सदस्य देश फ्रांस, रूस और चीन ने ईरान का साथ देते हुए कहा कि 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ईरान में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिये उचित मंच नहीं है क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा पैदा नहीं होता है.

वीडियो : क्या ग्वादर का जवाब है चाबहार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में निक्की ने कहा, ‘‘ईरान के लोग अब सड़कों पर उतर रहे हैं. वे बस वही मांग रहे हैं जिससे कोई सरकार कानून इनकार नहीं कर सकती है और वो है उनके मानवाधिकार एवं मौलिक आजादी. वे मदद के लिये गुहार लगा रहे हैं कि हमारे बारे में सोचो. अगर इस संस्था के मूल सिद्धांत कुछ मायने रखते हैं तो हम सिर्फ उनका रूदन नहीं सुनेंगे बल्कि अंतत: उनका जवाब देंगे. ईरानी शासन पर अब नजर है. आप जो कर रहे हैं, उसे दुनिया देख रही है.’’ ऐसा लग रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आ गये हैं.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America On Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com