अमेजन के फाउंडर और सीईओ (Amazon Founder & CEO Jeff Bezos) जेफ बेजोस की काओबॉय अंदाज़ में नए साल का जश्न मनाते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं. जेफ परिवार ने अपने परिवार के साथ कोलोराडो में नए साल की छुट्टियां मनाई थीं. लेकिन अब उन्होंने अपनी 25 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया है. जेफ बेजोस ने साल 1993 में अपनी दोस्त मैककेन्ज़ी (MacKenzie) से शादी की. जेफ और मैक के चार बच्चे भी हैं.
जेफ बेजोस ने अपने तलाक के बारे में ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, 'हम दोनों ने तलाब लेकर दोस्त की तरह ज़िंदगी बिताने का फैसला किया है.' जेफ ने इसके साथ अपनी फीलिंग्स भी शेयर की.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डोनाल्ड ट्रंप की हमशक्ल महिला की PHOTOS वायरल, करती हैं आलू की खेती
जेफ और मैक की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई. दोनों ने एक साथ इनवेंस्टमेंट फर्म D.E Shaw में काम किया. दोनों ने साल 1993 में शादी की और 1994 में वॉशिंगटन के शहर सिएटल में शिफ्ट. इसी साल जेफ बेजोस ने अमेजन की शुरुआत की.
अगर तलाक के बाद मैककेंजी अपने पति की आधी प्रपॉर्टी की हकदार होती हैं तो करीब 68 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की वो मालकिन बन जाएंगी, जो उन्हें दुनिया का पांचवा सबसे अमीर व्यक्ति बना देगी. बता दें, साल 2018 तक जेफ बेजोस की खुद की नेट वर्थ 150 बिलियन डॉलर रही. वहीं, साल 2018 की शुरुआत में उनकी ( Amazon CEO) कुल कमाई 24 बिलियन डॉलर (24 Billion Dollar) थी, जो साल खत्म होते-होते 123 बिलियन डॉलर (123 Billion Dollar) हो गई.
— Jeff Bezos (@JeffBezos) January 9, 2019
Amazon CEO Who is Jeff Bezos? (कौन हैं जेफ बेजोस?)
जेफ बेजोस (Jeff Bezos) अमेजन (Amazon) के फाउंडर और सीईओ हैं. इनका जन्म न्यू मेक्सिको (New Mexico) में हुआ और पालन पोषण हस्टन (Houston) में हुआ. साल 1986 में उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (Princeton University) ग्रैजुएशन की.
साल 1994 में उन्होंने अमेजन की शुरुआत की. पहले इस कंपनी का नाम कैडेब्रा (Cadabra) जिसे बाद में बदलकर अमेजन (Amazon) किया गया. क्योंकि जेफ एक साथी ने कंपनी का नाम कैडेब्रा के बजाय कैडेवर पढ़ा.
शुरू में अमेजन पर सिर्फ किताबें बिका करती थीं, इसके साथ ही जेफ एक (Bezo's Garage) गराज में काम किया करते थे. इसके साथ-साथ वो अमेजन पर भी धीरे-धीरे बाकी चीज़ें सेल करने लगे.
और अब, Amazon दुनिया की सबसे बड़ी और सफल वेबसाइट में से एक है. साल 2018 में इस कंपनी की कुल वर्थ करीब 900 बिलियन डॉलर है. वहीं, जेफ बेजोस की खुद की नेट वर्थ 150 बिलियन डॉलर है.
अब जेफ ने कई और कंपनियां खरीद ली हैं जैसे Whole Foods, The Washington Post, Twitch और IMDB.
जेफ के पास उनकी पहली कंपनी अमेजन के 17 प्रतिशत शेयर हैं.
साल 2017 में, Jess Bezos हर साल सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहले स्थान पर आने वाले बिल गेट्स (Bill Gates) को पछाड़ दिया था. जेफ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनें.
जेफ बेजोस ने साल 1994 में शादी की और अब उनके चार बच्चे हैं.
VIDEO: तीन तलाक बिल : लोकसभा से पास, राज्यसभा से आस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं