इजरायल-गाजा युद्ध को तीन महीने पूरे हो गए हैं लेकिन संघर्ष थमने का नाम अब तक नहीं ले रहा है. इस बीच इजरायली सेना ने गाजा में अंडरग्राउंड हाथियार फैक्ट्री (Gaza Weapons Factory) मिलने का दावा किया है. इज़रायली सेना ने सोमवार को पत्रकारों को एक हथियार फैक्ट्री दिखाई. दरअसल एक प्रवक्ता ने कहा कि इसे गाजा में हमास के गुर्गे हथियारों के लिए इस्तेमाल करते हैं.
ये भी पढ़ें-इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह का टॉप कमांड ढेर, कई बड़े ऑपरेशन में रहा था शामिल
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
"गहरे शाफ्ट मे ंबानए जा रहे थे गोले-मिसाइलें"
मध्य गाजा पट्टी के ब्यूरिज में एक मीडिया दौरे का नेतृत्व कर रहे सैनिकों ने कहा कि सीमेंट कारखानों और अन्य औद्योगिक सुविधाओं की तरह दिखने वाली चीज़ों का उपयोग असल में गहरे शाफ्ट में मिसाइलें और गोले बनाने के लिए किया जाता था. सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि वे रॉकेट बनाने के लिए डेटोनेटर थे, जो 100 किलोमीटर (62 मील) दूर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम थे. उनकी सीमा मध्य और दक्षिणी इज़रायल के अधिकांश हिस्से को कवर करती थी. उन्होंने मीडिया से कहा कि यह फैक्ट्री सलाह अल-दीन रोड के आसपास बनाई गई थी. अल-दीन रोड एक प्रमुख उत्तर-दक्षिण मार्ग है, जिसका उपयोग घिरे क्षेत्र में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भी किया जाता है.
हमास के लड़ाकों से जुड़ा सुरंग नेटवर्क
सेना ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि यह "युद्ध की शुरुआत के बाद से मिला अब तक का सबसे बड़ा हथियार उत्पादन स्थल" था. बयान में कहा गया कि कुछ शाफ्ट 30 मीटर (100 फीट) गहरे थे. सुरंगों का एक नेटवर्क, पूरे गाजा में हमास लड़ाकों से जुड़ा था. हगारी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इजरायली सैनिक "इन कारखानो को ढूंढकर नष्ट कर रहे हैं."
फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, यूएनआरडब्ल्यूए के आंकड़ों के मुताबिक, गाजा शहर के ठीक दक्षिण में मौजूद ब्यूरेज़ में युद्ध शुरू होने से पहले तक हजारों लोग रहते थे. लेकिन हिंसा के बाद कई लोग वहां से भाग गए. सेना के दौरे के दौरान पत्रकारों को दिखाए गए क्षेत्र सुनसान दिखाई दि, यहां पर कोई भी फिलिस्तीनी नजर नहीं आया.
"युद्ध तब तक खत्म नहीं हो सकता...": नेतन्याहू
हगारी ने शनिवार को कहा कि इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में हमास के सैन्य ढांचे को नष्ट कर दिया और अब मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में पहुंच गए हैं. वहीं इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि युद्ध तब तक खत्म नहीं हो सकता जब तक कि हमास के कार्यकर्ता उनके देश के लिए खतरा पैदा करना बंद नहीं करते. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि लड़ाई से क्षेत्र के निर्जन होने का खतरा है.
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था. इन हमलों में यहूदी देश के करीब 1,140 वोग मारे गए. इज़रायल का कहना है कि हमास के कार्यकर्ताओं ने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया, जिनमें से 132 अभी भी उनकी कैद में हैं, दिनमें 25 लोगों के मरने की भी खबर है. वहीं इजरायल भी गाजा को लगातार हमलों का जवाब दे रहा है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायल के हमलों में करीब 23,084 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.
ये भी पढ़ें-"बांग्लादेश में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं": शेख हसीना की जीत के बीच अमेरिका का दावा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं