- महिला के बलात्कार और हत्या की भयावह यादें
- "मनोरंजन के लिए बहुत से लोगों की हत्या कर दी"
- "मुझे अभी भी उसकी आवाज़ याद है... बलात्कार के बाद वह चिल्ला..."
इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले के भयावह मंजर को याद कर आज भी लोग सिहर जाते हैं. इन हमलों को जिन्होंने देखा शायद ही वे इसे कभी अपने जेहन से निकाल पाएं. 7 अक्टूबर के हमले में जीवित बचे रेज़ कोहेन ने उस महिला के बलात्कार और हत्या की भयावह यादों को साझा किया, जिसे उन्होंने देखा था. हमास के लड़ाकों ने जब हमला किया, तब कोहेन अपनी गर्लफ्रेंड माया के साथ दक्षिणी इजरायल में नोवा संगीत समारोह में भाग ले रहे थे. उन्होंने बताया कि हमास के लड़ाकों ने एक इजरायली लड़की के साथ बलात्कार किया, और फिर बड़ी बेरहमी से पांच लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी.
"बलात्कार करते समय वे हंस रहे थे"
सीएनएन से बात करते हुए 24 वर्षीय कोहेन ने दावा किया कि जब हमास के गुर्गों ने इजरायली संगीत समारोह पर हमला किया था, तब उसने पांच लोगों को एक सफेद वैन से बाहर निकलते देखा था. उन्होंने बताया कि पुरुषों ने एक महिला को पकड़ लिया और जबरन उसके कपड़े उतारने लगे. उन्होंने बताया, "कपड़े खींचने के बाद उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया. लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद, उसने चाकू उठाया और उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद भी वह शव के साथ बलात्कार करता रहा." कोहेन ने कहा कि वे लोग लगातार हंस रहे थे, "वे पूरे समय हंसते रहे... मुझे लगता है कि ये सब वे मनोरंजन के लिए कर रहे थे. ऐसे ही उन्होंने मनोरंजन के लिए बहुत से लोगों की हत्या कर दी."
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
"मुझे अभी तक उस बलात्कार पीडि़त लड़की की आवाज़..."
कोहेन ने द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा था, "मुझे अभी भी उसकी आवाज़ याद है... बलात्कार के बाद वह चिल्ला रही थी. कोहेन ने सीएनएन को बताया कि हमास के आतंकियों ने एक जोड़े पर हमला किया, दोनों को चाकुओं और कुल्हाड़ी से मार डाला. उन्होंने कहा, "मैं खुले मैदान में दौड़ा और मैं किसी लड़की के बहुत करीब था. जब मैं उसके पास से गुजरा... मैंने देखा कि वह जमीन पर गिर गई. मैं पीछे मुड़कर देख रहा था... और मैंने देखा कि उसके सिर में गोली लगी है... मैंने लड़की की तरफ देखा, लेकिन मैं उसकी मदद नहीं कर सकता था, इसलिए मैं भागता रहा, जब तक झाड़ी तक नहीं पहुंच गया." कोहेन को बचावकर्मियों के आने के लिए झाड़ियों में नौ घंटे तक इंतजार करना पड़ा.
"महिलाओं के पैर फैलाए गए थे"
कोहेन की गर्लफ्रेंड माया भी 7 अक्टूबर के हमले के दौरान मारी गई थी, जब उसने एक दोस्त के साथ भागने की कोशिश की थी. संगीत समारोह के आयोजक रामी शमूएल ने सीएनएन को बताया कि जब वह भागे तो उन्होंने महिलाओं को नग्न देखा, इन्हें देखकर साफ पता चल रहा था कि उनके साथ क्या हुआ होगा... उन्होंने बताया, "महिलाओं के पैर फैलाए गए थे और उनमें से कुछ को मार डाला गया था."
7 अक्टूबर के हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को जड़ से खत्म करने की कसम खाई. इजरायली सेना के जवाबी हमलों में बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं सहित 22,000 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 1.9 मिलियन लोग (गाजा की 85 प्रतिशत आबादी) इजरायली बमबारी के कारण घरों, स्कूलों और अस्पतालों के नष्ट हो जाने के बाद विस्थापित हो गए हैं.
ये भी पढ़ें :- "मौत और निराशा का स्थान बन गया है गाजा": हमास पर इजरायल के हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं