विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

यमन के विद्रोहियों ने पूर्व राष्ट्रपति सालेह के मारे जाने का दावा किया

यमन में विद्रोहियों के गठबंधन के टूटने के बाद सना में भीषण मुठभेड़ होने के बीच हूती विद्रोहियों ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के मारे जाने का दावा किया.

यमन के विद्रोहियों ने पूर्व राष्ट्रपति सालेह के मारे जाने का दावा किया
फाइल फोटो
सना: यमन में विद्रोहियों के गठबंधन के टूटने के बाद सना में भीषण मुठभेड़ होने के बीच हूती विद्रोहियों ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के मारे जाने का दावा किया. विद्रोहियों के इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. सना में सालेह के करीबी बलों और ईरान समर्थित शिया विद्रोहियों के बीच भारी गोलीबारी हो रही है. तीन साल पहले दोनों ने संयुक्त रूप से सना के एक खासे हिस्से पर कब्जा कर लिया था.

यह भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों ने यमन से रियाद की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, सऊदी सेना ने मार गिराया

हूती नियंत्रित आंतरिक मंत्रालय ने सालेह की मौत की अल-मसीराह टेलीविजन स्टेशन पर घोषणा की. पिछले सप्ताह गठबंधन टूटने के साथ राजधानी में भीषण जंग शुरू हो गई.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Abdullah Saleh, Yemen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com