एयर इंडिया का एक विमान मालदीव के माले हवाई अड्डे पर गलत हवाई पट्टी पर उतर गया.
- विमान में 136 लोग सवार थे, सभी यात्री सुरक्षित
- विमान के दो टायरों की हवा निकल गई
- खींचकर पार्किंग बे तक ले जाना पड़ा
नई दिल्ली:
एयर इंडिया का एक विमान शुक्रवार को मालदीव के माले हवाई अड्डे पर गलत हवाई पट्टी पर उतर गया. एयरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद दो पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है. ए 320 नियो विमान तिरुवनंतपुरम से माले जा रहा था और इस पर 136 लोग सवार थे. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यह विमान ऐसी हवाई पट्टी पर उतर गया जो चालू नहीं थी. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में एयरपोर्ट पर रूसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 344 यात्री थे सवार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को इसकी सूचना दे दी गई है क्योंकि यह गंभीर घटना है. एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह विमान वीटी ईएक्सएल माले हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन हवाई पट्टी पर उतर गया. विमान पर क्रू और यात्रियों सहित 136 लाख लोग सवार थे. विमान के दो टायरों की हवा निकल गई और इसे खींचकर पार्किंग बे तक ले जाना पड़ा.
VIDEO : हवाई चप्पल वाला करेगा हवाई यात्रा
शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से प्रवक्ता ने कहा ऐसा इस वजह से हुआ होगा कि पायलटों ने यह देखकर कि वे गलत हवाई पट्टी पर उतर गए हैं, ब्रेक लगाए होंगे. डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Plane Landed On Wrong Airstrip