विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2019

18+ ही देख पाएंगे इस देश में एडल्ट फिल्म, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट से होगी उम्र की जांच

ब्रिटेन जुलाई में दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जो ऑनलाइन पोर्नोग्राफी तक पहुंच रोकने के लिए उम्र को सत्यापित (Verified) करेगा.

18+ ही देख पाएंगे इस देश में एडल्ट फिल्म, क्रेडिट कार्ड और पासपोर्ट से होगी उम्र की जांच
पोर्न कंटेट तक पहुंच नियंत्रित करने के लिए उम्र जांचेगा ब्रिटेन 
लंदन:

ब्रिटेन जुलाई में दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जो ऑनलाइन पोर्नोग्राफी तक पहुंच रोकने के लिए उम्र को सत्यापित (Verified) करेगा.

बाल संरक्षण समूहों ने इस कवायद का स्वागत किया है लेकिन डिजिटल अधिकार की पैरवी करने वाले समूहों ने डेटा लीक की आशंका जाहिर की है और ऑनलाइन निजता संबंधी सवाल भी उठाए हैं.

दुनिया की पहली महिला पायलट जो पैरों से उड़ाती है प्लेन, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं इनके नाम

नया कानून 15 जुलाई से प्रभावी होगा. इस कानून के तहत इंटरनेट पोर्नोग्राफी के कॉमर्शियल प्रोवाइडरों को यूजर की उम्र को लेकर यह सुनिश्चत करना होगा कि उनकी उम्र 18 साल या अधिक की है.

अलग-अलग वेबसाइट उम्र संबंधी पुष्टि के लिए अलग-अलग तरीके अपना सकेंगे. ऑनलाइन पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड आदि के जरिए उम्र का सत्यापन होगा.

VIDEO: पोर्न पर प्रतिबंध... जरूरी या गैरजरूरी!

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Porn, Age For Porn, Online Porn, Pornography
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com