विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2020

कोरोना से ठीक होने के बाद ट्रंप ने अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज बड़ी संख्या में मौजूद अपने समर्थकों के सामने बिना मास्क के आए. कोरोना से ठीक होने के बाद यह पहला मौका था जब ट्रंप इस तरह से सार्वजनिक रूप से सामने आए.

कोरोना से ठीक होने के बाद ट्रंप ने अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो).
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज बड़ी संख्या में मौजूद अपने समर्थकों के सामने बिना मास्क के आए. कोरोना से ठीक होने के बाद यह पहला मौका था जब ट्रंप इस तरह से सार्वजनिक रूप से सामने आए. व्हाइट हाउस की बालकनी से बोलेत हुए ट्रंप ने कहा: "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है." "मैं चाहता हूं कि आपको पता चले कि हमारा देश इस भयानक चीन वायरस को हराने जा रहा है." ट्रम्प ने सैकड़ों लोगों की भीड़ को संबोधित किया जो मास्क पहने हुए थे लेकिन  कार्यक्रम में बहुत कम सोशल डिस्टेंसिंग देखी गई. ट्रंप ने कहा कि कोरोना गायब हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: COVID-19 से जंग लड़कर लौटे ट्रंप ने बयां की अपनी कहानी, बोले- 'अब कोई दवा नहीं ले रहा'  

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह अब कोई "दवा" नहीं ले रहे हैं. शुक्रवार को ऑन एयर हुए एक टेलीविजन इंटरव्यू में ट्रंप ने कोरोना से जुड़ी अपनी जंग के बारे में जानकारी साझा की. ट्रंप के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए मिलेट्री अस्पताल में भर्ती किया गया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'फॉक्स के टकर कार्लसन टूनाइट' शो में नजर आए. यह शो फॉक्स के कंट्रीब्यूटर डॉक्टर मार्क सिगल के साथ आयोजित किया गया था. ट्रंप ने सिगल को बताया, "अब मैं दवा से मुक्त हूं, अब मैं कोई दवाई नहीं ले रहा हूं." 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द, ट्रंप के इंकार के बाद लिया गया फैसला

ट्रंप ने यह भी बताया कि दोबारा उनका टेस्ट किया गया था. उन्होंने कहा, "मेरा फिर से टेस्ट किया गया था. मुझे यह नहीं पता है कि कितनी बार टेस्ट किया गया, लेकिन मेरा दोबारा टेस्ट हुआ है." उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि उनका अगला टेस्ट कब होगा. हो सकता है कि कल टेस्ट हो. वे कुछ दिनों के अंतरात में परीक्षण करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वायरस की वजह से उनकी उर्जा धीरे-धीरे कम हुई थी, लेकिन "मैं बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस नहीं कर रहा था." उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं थी. 

ट्रम्प ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह वायरस के संपर्क में कहां आए. उन्होंने कहा, "यह बेहद संक्रामक है. एक चीज है जो सीखने लायक है वह यह है कि यह एक संक्रामक बीमारी है."

बता दें कि अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट से जुड़े आयोग का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के वर्चुअल डिबेट में हिस्सा लेने से इंकार करने के बाद ट्रम्प और उनके प्रतिद्वंदी जो बिडेन के बीच अगले सप्ताह होने वाली डिबेट को रद्द कर दिया गया है. आयोग ने एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर को कोई डिबेट नहीं होगी. सभी उम्मीदवारों ने उस दिन की अपनी योजनाओं के बारे में आयोग को सूचित कर दिया है. बता दें कि अंतिम बहस 22 अक्टूबर को नैशविले, टेनेसी में होगी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, White House, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com