विज्ञापन
This Article is From May 13, 2017

अफगानिस्तान : काबुल में हथगोले से किए गए हमले में तीन नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक कार पर हथगोले से किए गए हमले में कम से कम तीन आम नागरिकों की मौत हो गई.

अफगानिस्तान : काबुल में हथगोले से किए गए हमले में तीन नागरिकों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक कार पर हथगोले से किए गए हमले में कम से कम तीन आम नागरिकों की मौत हो गई. गृह मंत्रालय के उपप्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि शनिवार के हमले में मरने वालों में जल आपूर्ति विभाग की दो सरकारी महिला कर्मचारी और एक छोटा बच्चा है.

दानिश ने कहा कि गाड़ी का चालक जख्मी हो गया है. किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. दानिश ने कहा कि एक दिन पहले, तालिबान नियुक्त उप गवर्नर और जिला प्रमुख सहित 10 विद्रोही समंगान प्रांत में मारे गए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, Kabul, Hand Grenades, Three Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com