विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2022

अफगानिस्तान : काबुल के एक स्कूल में हुए तीन धमाके, 6 लोगों की मौत, 11 घायल - रिपोर्ट

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक स्कूल में सिलसिलेवार तीन धमाके हुए हैं. अफगान सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को पश्चिमी काबुल में एक हाई स्कूल में तीन विस्फोट हुए, जिसमें कई लोग मारे गए.

अफगानिस्तान : काबुल के एक स्कूल में हुए तीन धमाके, 6 लोगों की मौत, 11 घायल - रिपोर्ट
ये धमाके मंगलवार को पश्चिमी काबुल में एक हाई स्कूल में हुए हैं. (File Photo)
काबुल:

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक स्कूल में सिलसिलेवार तीन धमाके हुए हैं. रॉयटर्स के अनुसार इन धमाकों में कई लोग मारे गए हैं. अफगान सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को पश्चिमी काबुल में एक हाई स्कूल में तीन विस्फोट हुए हैं. इन धमाकों पर काबुल के कमांडर के प्रवक्ता खालिद जादरान का भी बयान आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि "एक हाई स्कूल में, तीन विस्फोट हुए हैं... इस हमले में हमारे शिया लोग हताहत हुए हैं."

दरअसल इस्लामिक स्टेट सहित सुन्नी आतंकवादी समूह शिया हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाते रहे हैं. वहीं अब एक बार फिर से इनपर हमला किया गया है. हालांकि अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है. वहीं अस्पताल के नर्सिंग विभाग के प्रमुख ने नाम जाहिर करने से इंकार करते हुए कहा कि विस्फोटों में कम से कम 6 लोग मारे गए और 11 घायल हुए हैं.

तालिबान के हाथों में है सत्ता

अमेरिका सेना के अफगानिस्तान से जाने के बाद यहां की सत्ता तालिबान के हाथों आ गई है. तालिबान का कहना है कि अगस्त में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने देश को सुरक्षित रखा है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों और विश्लेषकों का कहना है कि यहां पर उग्रवाद के फिर से शुरू होने का खतरा बना हुआ है. इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने कई बड़े हमलों का दावा किया है.

VIDEO: UP : लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक परिसरों तक ही सीमित रहे - CM योगी आदित्यनाथ


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, Explosions In Kabul School, Several Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com