विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

लीबिया में जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से 90 लोग लापता, आठ की मौत

त्रिपोली के पश्चिमी शहर सबराथा तट के पास जहाज हुआ दुर्घटनाग्रस्त

लीबिया में जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से 90 लोग लापता, आठ की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए सबराथा तट का इस्तेमाल
  • लीबिया की नौसेना ने घटना के बारे में दी जानकारी
  • दुर्घटना में मरे आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए
त्रिपोली: लीबिया में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम आठ प्रवासी डूब गए और तकरीबन 90 लोग लापता हैं. आठ शव बरामद कर लिए गए हैं.

लीबिया की नौसेना ने कहा कि त्रिपोली के पश्चिमी शहर सबराथा तट के पास यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ. अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल होता है.

यह भी पढ़ें : लीबिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रहा समुद्री जहाज डूबा, 30 से अधिक की मौत

हादसे में मरे आठ लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है. लापता लोगों की तलाश की कोशिशें जारी हैं.

VIDEO : जहाज से तस्करी

हादसे को लेकर विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com