इंडोनेशिया (Indonesia) की धरती एक बार फिर तेज भूकंप (Earthquake) के झटकों से कांप उठी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई. भूकंप के तेज झटके से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से भागकर मैदानों में एकत्र हो गए. बता दें कि इंडोनेशिया में पिछले साल भी भूकंप आए थे, जिसमें व्यापक पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ था.
न्यूज एजेंसी रायटर के अनुसार, भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार 2:47 बजे इंडोनेशिया के तुआल क्षेत्र से तकरीबन 342 दक्षिण-पूर्व में महसूस किए गए. यूरोपीय सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप के झटके इंडोनेशिया से 2000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर ऑस्ट्रेलिया और ईस्ट तिमोर में भी महसूस किया गए. EMSC ने चेतावनी दी है कि इसका आफ्टरशॉक आने वाले कुछ घंटों या कुछ दिनों में महसूस किया जा सकता है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बता दें कि भारत में भी 5 जनवरी 2023 को भूकंप का झटका उत्तर भारत में महसूस हुआ था. इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई थी. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बादखसान इलाक में था. हैरानी की बात ये है कि अफगानिस्तान और ताजकिस्तान तक फैले इस इलाके में पिछले दो हफ्ते में 15 के आसपास भूकंप आ चुके हैं. बादखशान प्रांत अफगानिस्तान के 34 राज्यों में एक है. ये देश के उत्तर पूर्व में है. इस प्रांत की सीमा ताजकिस्तान से लगती है. लिहाजा इस इलाके के ताजकिस्तान के प्रांत को गोर्नो बादखशान के तौर पर जानते हैं.
ये भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं