विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

अफगानिस्तान में सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमला, 43 सैनिकों की मौत

प्रवक्ता दौलत वजीर ने बताया कि कल की इस घटना में दो आत्मघाती कार बम विस्फोट हुए जिसके बाद घंटों मुठभेड़ चली.

Also Read in
अफगानिस्तान में सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमला, 43 सैनिकों की मौत
फाइल फोटो
अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक सैन्य शिविर पर तालिबान के हमले में कम से कम 43 सैनिकों की मौत हो गयी. रक्षा मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी. प्रवक्ता दौलत वजीर ने बताया कि कल की इस घटना में दो आत्मघाती कार बम विस्फोट हुए जिसके बाद घंटों मुठभेड़ चली. उन्होंने बताया कि नौ अन्य सैनिक घायल हो गए तथा छह लापता हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना में 10 हमलावर मारे गए हैं. तालिबान ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

अफगानिस्तान में भारत को बड़ी भूमिका दिये जाने के खिलाफ पाकिस्तान

अमेरिका और नाटो बलों ने 2014 के अंत में अपना युद्धक मिशन औपचारिक रूप से बंद कर दिया था. इसके बाद अफगान बलों को तालिबान का सामना करना पड़ रहा है जो फिर से मजबूत हुआ है.
वीडियो : कोलकाता की बिल्डिंग में आग
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को तालिबान ने देश के विभिन्न हिस्सों में कई हमले किए थे जिनमें पुलिस परिसरों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था. उन हमलों में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गयी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com