विज्ञापन
This Article is From May 27, 2015

दुनिया की सौ सबसे प्रभावी महिलाओं में चार भारतीय भी : फोर्ब्‍स

दुनिया की सौ सबसे प्रभावी महिलाओं में चार भारतीय भी : फोर्ब्‍स
एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टचार्य की फाइल फोटो
नई दिल्ली: फोर्ब्‍स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सालाना सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को पहले स्थान पर रखा गया है।

सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में एसबीआई की प्रमुख अरुंधति भट्टचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर, बायकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ तथा एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया हैं।

सूची में भारतीय मूल की इंद्रा नूई (पेप्सीको प्रमुख) तथा पदमश्री वारियर (सिस्को की प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी) भी है। इसमें भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शॉ को 85वें तथा भरतिया को 93वें स्थान पर रखा गया है।
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com