विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

पाकिस्तान: प्रतिबंधित संगठनों के 17 कमांडरों सहित 300 से अधिक आतंकवादियों ने डाले हथियार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों के 17 कमांडरों सहित 300 से अधिक आतंकवादियों ने हथियार डाल दिए हैं.

Also Read in
पाकिस्तान: प्रतिबंधित संगठनों के 17 कमांडरों सहित 300 से अधिक आतंकवादियों ने डाले हथियार
प्रतीकात्मक फोटो
  • 300 से अधिक आतंकवादियों ने डाले हथियार
  • प्रतिबंधित संगठनों के 17 कमांडरों ने भी डाले हथियार
  • आतंकवादियों ने क्वेटा में एक समारोह के दौरान आत्मसमर्पण किया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों के 17 कमांडरों सहित 300 से अधिक आतंकवादियों ने हथियार डाल दिए हैं और आत्मसमर्पण कर दिया है. अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा में एक समारोह के दौरान आत्मसमर्पण किया. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नाव पलटने से मृतकों की संख्या पहुंची 21, ज्यादातर यात्री कराची के रहने वाले

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्ला खान जेहरी ने समारोह में कहा कि प्रांत में कानून और व्यवस्था की स्थिति को सुधारा जा रहा है. उन्होंने कहा, "जो लोग पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहे हैं वे कभी भी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे." 

VIDEO: सेना के साथ मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर
इससे पहले 22 अगस्त को प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी के एक कमांडर और आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
300 Terrorists Surrender, Terrorist Surrender
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com