विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 30 लोगों की मौत, बिराटनगर हवाईअड्डे में घुसा पानी

गृह मंत्रालय के अनुसार दक्षिणी नेपाल के सुन्सारी जिले में 7 लोग मारे गए हैं. इसके अलावा सिंधुली जिले में 4, झापा में 4, बांके, मोरांग एवं पंच्छतर जिलों में 3-3 लोगों की मौत हो गई है.

Also Read in
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 30 लोगों की मौत, बिराटनगर हवाईअड्डे में घुसा पानी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • दक्षिणी नेपाल के सुन्सारी जिले में 7 लोग मारे गए हैं
  • बिराटनगर हवाईअड्डे को पानी घुसने के कारण बंद करना पड़ा
  • पुलिस, सेना और एपीएफ को बचाव अभियान में लगाया गया है
काठमांडू: नेपाल के कई जिलों में लगातार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग विस्थापित हो गए. गृह मंत्रालय के अनुसार दक्षिणी नेपाल के सुन्सारी जिले में 7 लोग मारे गए हैं. इसके अलावा सिंधुली जिले में 4, झापा में 4, बांके, मोरांग एवं पंच्छतर जिलों में 3-3 लोगों की मौत हो गई है. कई अन्य जिलों में भी मौतें हुई हैं. 

यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर जारी, असम में पांच की मौत और त्रिपुरा में 4,500 परिवार बेघर

डांग सबसे ज्यादा प्रभावित
'द हिमालयन टाइम्स' ने मंत्रालय के प्रवक्ता संयुक्त सचिव दीपक काफ्ले के हवाले से कहा है कि मोरांग जिले के सुंदर हरैंचा में बाढ़ से कम से कम तीन बुजुर्ग लापता हो गए हैं. उन्होंने कहा, सुन्सारी में उफनती धाराओं से 6 शव बाहर निकाले गए, जबकि सैकड़ों परिवार विस्थापित हो गए. झापा, मोरांग सुन्सारी, सप्तारी, सिराहा, सरलाही, रौताहत, बांके, बरदिया और डांग बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 146 तक पहुंची, बड़ी संख्या में लोग लापता

VIDEO: नेपाल में भूस्खलन के बाद बिहार के पांच जिलों में बाढ़ का खतरा​



बिराटनगर हवाईअड्डा बंद
मोरांग में सैकड़ों घर पानी में डूब गए है. बिराटनगर हवाईअड्डे पर बाढ़ का पानी घुसने के कारण उसे बंद कर दिया गया है. मंत्रालय के अनुसार सरकार ने नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) को बचाव अभियान और राहत कार्य में लगाया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com