श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि इन मछुआरों को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के करैनगर तट के निकट श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय जलसीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                कोलंबो: 
                                        श्रीलंका की नौसेना ने देश की जलसीमा में कथित रूप से मछली पकड़ते हुए कम से कम 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कमांडर कोसला वारनाकुलासुरिया ने कहा कि मछुआरों को शुक्रवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के करैनगर के तट के निकट गिरफ्तार किया गया है।
इन मछुआरों पर श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय जलसीमा का उल्लंघन करने का आरोप है। वारनाकुलासुरिया ने बताया कि भारतीय मछुआरों की छह विशेष नौकाएं भी जब्त कर ली। उन्हें केयत्स द्वीप की पुलिस को सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के मछुआरे अक्सर एक दूसरे देश की जलसीमा में प्रवेश कर जाते हैं।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं