विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोलियों से छलनी 15 शव बरामद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के केच जिले में सुरक्षा बलों ने गोलियों से छलनी 15 शव बरामद किए हैं.

Also Read in
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोलियों से छलनी 15 शव बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर
बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के केच जिले में सुरक्षा बलों ने गोलियों से छलनी 15 शव बरामद किए हैं. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने 'डॉन' को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अर्धसैनिक बल बलूचिस्तान लेवीज ने तहसील बुलेदा के गोरक इलाके से शव बरामद किए. उन्होंने कहा कि "सभी पीड़ितों को काफी करीब से गोलियां मारी गईं."

मृत व्यक्ति पंजाब प्रांत के विभिन्न जिलों के हो सकते हैं. शवों की खोज के बाद लेवीज और फ्रंटियर कोर के सैनिक क्षेत्र में पहुंचे और शवों को जिला मुख्यालय (डीएचक्यू) अस्पताल में रखवाया.

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान में दो अलग-अलग जगह हुए बम विस्फोटों में 38 लोग घायल

एक अधिकारी ने बताया कि "अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि मृत व्यक्ति मजदूर थे या अवैध प्रवासी जो यूरोप जाने के लिए ईरान में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे."

VIDEO: प्राइम टाइम इंट्रो : पाकिस्तान में एक और भारतीय को फांसी की सजा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baluchistan, Dead Bodies, Pakista
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com