विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2021

अमेरिका में सशस्त्र गतिरोध के बाद 11 लोग हिरासत में लिए गए

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में दो लोग वे शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पहले गिरफ्तार किया गया था. गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा.

अमेरिका में सशस्त्र गतिरोध के बाद 11 लोग हिरासत में लिए गए
अमेरिका की मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने अब तक 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)
वेकफील्ड (अमेरिका):

अमेरिका की मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने कहा कि शनिवार को हथियारों से लैस लोगों के एक समूह और पुलिस के बीच गतिरोध खत्म हो गया है तथा अब तक 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में दो लोग वे शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पहले गिरफ्तार किया गया था. गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा. पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इनका गतिरोध से कोई लेना-देना नहीं है. इन्हें पहले की स्थिति की वजह से अस्पताल भेजा गया है. मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने कहा कि 11 संदिग्धों को एक घंटे के गतिरोध के बाद हिरासत में ले लिया गया, जिसके कारण अंतरराज्यीय मार्ग 95 को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था.

अमेरिका ने पाकिस्तान को बाल सैनिकों को भर्ती करने वाले देशों की सूची में डाला

अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गतिरोध आज तड़के शुरू हुआ, जब पुलिस ने अंतरराज्यीय राजमार्ग इंटरस्टेट 95 पर दो कारों की गति कम होते और उन्हें सड़क किनारे खड़ी होते देखा. दोनों कारों की लाल बत्ती जल रही थी. मास स्टेट पुलिस कर्नल क्रिस्टोफर मैसन ने कहा कि सैनिकों जैसी पोशाक पहने आठ से 10 लोग बंदूक और पिस्तौल के साथ थे. पुलिस ने कहा, ‘‘संदिग्ध लोगों ने अपने हथियार सौंपने और अधिकारियों के आदेश का पालन करने से इनकार करते हुए दावा किया कि वे एक ऐसे समूह से हैं जो कानून को नहीं मानता है.'' इस गतिरोध के चलते वेकफील्ड में ‘इंटरस्टेट-95' राजमार्ग के एक हिस्से को बंद करना पड़ा, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Armed Standoff In America, Massachusetts State Police, Standoff In America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com