विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

चीन में दो मकानों में लगी आग, 11 लोगों की मौत

चीन में पूर्वी झेजियांग प्रांत में दो मकानों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी.

Also Read in
चीन में दो मकानों में लगी आग, 11 लोगों की मौत
चीन : दो मकानों में लगी आग
  • पूर्वी झेजियांग प्रांत में दो मकानों में लगी आग
  • 11 की मौत जबकि 12 लोग घायल
  • आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है
बीजिंग: चीन में पूर्वी झेजियांग प्रांत में दो मकानों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, यह आग युहुआन शहर में रात करीब डेढ़ बजे लगी. आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 10 अन्य लोग मामूली तौर पर झुलस गए हैं. खबर में कहा गया है कि आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

आग से खेल रहा है भारत : ताइवान मुद्दे पर चीन ने भारत से की शिकायत, दी चेतावनी

कुछ महीने पहले पूर्वी चीन के च्यांगशी प्रांत की राजधानी नैनचांग के एक बहुमंजिला लग्जरी होटल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और 14 हो गए थे. आग से बच निकली एक महिला ने बताया कि जिस समय आग लगी थी उस समय उस तल पर 10 से अधिक निर्माण श्रमिक सजावट के एक काम में लगे हुए थे.

चीन में रेलिंग से टकराने के बाद टूरिस्ट बस में लगी आग, 35 की मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
House Fire, China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com