विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2018

हैती में भूकंप से कम से कम 11 लोगों की मौत

भूकंप के झटके राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में भी महसूस किए गए जिससे निवासियों के बीच 2010 के भूकंप की यादें ताजा होकर भय व्याप्त हो गया.

हैती में भूकंप से कम से कम 11 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
पोर्ट-ऑ-प्रिंस: हैती के उत्तर पश्चिमी तट पर शनिवार देर रात आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र हैती के उत्तरी तट पर पोर्ट-दे-पै से 19 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था. कैरीबियाई सरकार के प्रवक्ता एडी जैक्सन एलेक्सिस ने बताया कि अभी तक 11 लोगों के मरने की खबर है. आपदा प्रतिक्रिया कार्य बल का गठन कर दिया गया है. भूकंप रात को आठ बजकर 10 मिनट पर आया और इसका केंद्र सतह से 11.7 किलोमीटर की गहराई में था.

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बताया, इंडोनेशिया में सुनामी ने क्यों मचाई थी भयंकर तबाही

भूकंप के झटके राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में भी महसूस किए गए जिससे निवासियों के बीच 2010 के भूकंप की यादें ताजा होकर भय व्याप्त हो गया. 2010 में आए जलजले में कम से कम 200,000 लोगों की मौत हो गई थी और 30,000 से अधिक घायल हो गए थे. राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस ने टि्वटर पर हैती वासियों से ‘‘शांत रहने’’ की अपील की और कहा कि स्थानीय तथा क्षेत्रीय प्रशासन जरुरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडोनशिया में तेज भूकंप के बाद सुनामी, भारी तबाही के आसार

देश की सिविल सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार देर रात कहा कि घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. कुछ लोग भूकंप के बाद घबराहट की स्थिति के चलते घायल हुए. सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त मकानों और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारतों की तस्वीरें पोस्ट की जा रही है लेकिन अभी उनकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है.

VIDEO: कई राज्यों में लगे भूकंप के झटके.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ऐसे ही इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस वजह से वहां सुनाई आई थी जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. साथ ही जान-माल का भी नुकसान हुआ था. (इनपुट भाषा से) 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake Hits Haiti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com