फाइल फोटो
नई दिल्ली:
तालिबान आतंकवादियों ने सोमवार को अफगान पुलिस पर एवं सुरक्षा ठिकानों पर हमले किए जिसमें 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. बादगीस प्रांत की राजधानी कला-ए-नौ के पास हमले में आरक्षित बल के पुलिस कमांडर अब्दुल हकीम समेत पांच अधिकारी मारे गए. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जमशीद शहाबी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी में तकरीबन 22 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए.
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने अस्थायी संघर्षविराम का किया ऐलान
इस बीच बगलान प्रांत के पुलिस प्रमुख एकरामुद्दीन सरीह ने बताया कि तालिबान लड़ाकों ने संयुक्त सेना और पुलिस अड्डे पर हमले किए. इसमें सेना के तीन और पुलिस के दो अधिकारियों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बगलानी मरकजी जिले में हुए इस हमले में सुरक्षा बलों के चार अन्य सदस्य घायल हो गए. सरीह ने बताया कि अड्डा अब सुरक्षा बलों के नियंत्रण में है. जिले में कुमुक भेजी गई है. इस हमले में तालिबान के कम से कम 20 लड़ाके भी मारे गए हैं.
इंटरनेशनल एजेंडा : क्या अफगानिस्तान में फिर मजबूत हो रहा है तालिबान?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taliban Attack Afghanistan