ICC टी-20 रैंकिंग में किंग कोहली का जलवा, बने नंबर वन बल्लेबाज

ICC टी-20 रैंकिंग में किंग कोहली का जलवा, बने नंबर वन बल्लेबाज

पाक के खिलाफ शानदार फिफ्टी के बाद विराट ने सचिन को कुछ यूं सम्मान दिया (फाइल फोटो)

वर्ल्ड कप में अपने बल्ले का कमाल दिखाने वाले विराट कोहली का जलवा आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में देखने को मिला। टी-20 फॉर्मेट में विराट अब दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ बन गए हैं, वहीं टीम इंडिया ने भी अपना नंबर वन का ताज बरकरार रखा हुआ है।

2016 के वर्ल्ड टी-20 की 4 पारियों में विराट ने अभी तक 92 के औसत से 184 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132 का रहा है। जब वर्ल्ड कप शुरू हुआ था तो ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फ़िंच भारत के विराट कोहली से 24 अंक आगे थे, लेकिन अब अपने शानदार खेल की वजह से विराट 68 अंक आगे निकल गए हैं।

गेंदबाज़ी में भारत के आर अश्विन की नंबर एक रैंकिंग चली गई है। वेस्टइंडीज़ के सैमुअल बद्री अब दुनिया के नंबर वन टी-20 गेंदबाज़ हो गए हैं। बद्री ने 4 मैचों में 6 विकेट लिए हैं तो अश्विन के नाम 4 मैचों में 4 विकेट हैं।


टीम रैंकिंग

 रैंक           टीम         पॉइंट
 1    भारत   127
 2  न्यूज़ीलैंड   122
 3  वेस्टइंडीज़   120
 4  द.अफ़्रीका   115
 5  इंग्लैंड    115
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खिलाड़ियों की रैंकिंग

       खिलाड़ी     रैंक   पिछली रैंकिंग  पॉइंट
   विराट कोहली     1        2   871
   एरॉन फ़िंच      2        1   803
   मार्टिन गप्टिल     3        5   762
  फॉफ़ डू प्लेसि    4        3   741
  एलेक्स हेल्स     5        4   737
  क्रिस गेल     6        7   724