यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) और उनकी पत्नी ओलेना ज़ेलेंस्का (Olena Zelenska ) ने वोग( VOGUE) पत्रिका की कवर स्टोरी के लिए पोज़ दिया है. इसमें दोनों ने अपने लगभग दो दशक के विवाह की खट्टी-मिठी यादों को साझा किया है. उन्होंने यह भी बताया कि रूसी आक्रमण ( Russian Attack) की वजह से कैसे उन्हें अपने बच्चों से अलग होना पड़ा है. राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने यह इंटरव्यू कीव में दिया है. गौरतलब है कि यूक्रेन में युद्ध 150 दिनों से अधिक समय से चल रहा है और हजारों लोगों इस जंग में मारे गए हैं.
वोग ने ज़ेलेंस्का की तस्वीर को अपने नवीनतम डिजिटल कवर स्टार के रूप में पोस्ट किया है और इसे "बहादुरी की तस्वीर" ("portrait of bravery") कहा है. इस तस्वीर में यूक्रेनी प्रथम महिला राष्ट्रपति कार्यालय के अंदर बैठी है और काली पैंट और सफेद टॉप पहने हुए है. उन्होंने वोग द्वारा अपने इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर जारी की गई अन्य तस्वीरों में सैनिकों और मलबे के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वोग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा, " अब जबकि यूक्रेन में युद्ध एक महत्वपूर्ण नए चरण में प्रवेश कर रहा है तो देश की प्रथम महिला ओलेना ज़ेलेंस्का देश की एक प्रमुख खिलाड़ी बन गई है - एक फ्रंटलाइन राजनयिक और अपने देश के भावनात्मक पीड़ा का चेहरा."
पत्रिका से बात करते हुए, ज़ेलेंस्का ने कहा कि वह दक्षिण-पूर्व यूक्रेन में अपने गृहनगर क्रिवी रिह में हाई स्कूल में अपने भावी पति से मिलीं. उन्होंने विश्वविद्यालय में डेटिंग शुरू की और एक व्यंग्य मंडली बनाई.
वोग ने कहा कि उसका पूरा प्रोफाइल अक्टूबर अंक में उपलब्ध होगा.
तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. कई यूजर कहते हैं कि डिजिटल कवर काफी "सुंदर" और "शक्तिशाली तस्वीर" है. हालाँकि, कुछ लोगों ने पत्रिका के लिए पोज़ देने के लिए दंपत्ति की आलोचना की कि जब उनका देश युद्ध से तबाह हो गया है तो वो फोटो खिंचवा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं