विज्ञापन

येलो अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग में प्रशासन सतर्क, 110 CCTV कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी

मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में येलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है.

येलो अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग में प्रशासन सतर्क, 110 CCTV कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी
येलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क.

मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में येलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. केदारनाथ धाम सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वर्षा दर्ज की जा रही है. 

जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग कंट्रोल रूम के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग, केदारनाथ यात्रा मार्ग तथा अन्य संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी कर रहे हैं. संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. 

110 सीसीटीवी कैमरों से लगातार की जा रही न‍िगरानी 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनपद के संवेदनशील स्थानों पर स्थापित 110 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. 

लोगों से मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील 

उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद भौगोलिक दृष्टि से आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है. ऐसे में प्रशासन मौसम की हर गतिविधि पर सतर्क नजर बनाए हुए है और आम नागरिकों और यात्रियों से मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है. 

(रोह‍ित ड‍िमरी की र‍िपोर्ट)

रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा नदी, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Weather, Rudraprayag Weather Update, Rain, Uttarakhand Flood, News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com