विज्ञापन

देहरादून में 2 लाख लेकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, SHO घायल, एक आरोपी फरार

देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रेमनगर थाना के SHO नरेश राठौर घायल हो गए. लूट की घटना के बाद आरोपियों का पीछा करते हुए SHO को गोली लगी, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई.

देहरादून में  2 लाख लेकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, SHO घायल, एक आरोपी फरार
  • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ उस समय हुई जब लूटपाट के आरोपियों का पीछा किया जा रहा था
  • मुठभेड़ में प्रेमनगर थाने के SHO नरेश राठौर को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए
  • पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल होकर अस्पताल में मृत हो गया
प्रेमनगर:

देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस उन आरोपियों का पीछा कर रही थी, जिन्होंने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे 2 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था. लूट की सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाने के SHO नरेश राठौर आरोपियों का पीछा करने लगे. इस दौरान उनकी आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान SHO नरेश राठौर को एक गोली लग गई.  

SHO को लगी गोली 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून, प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान प्रेमनगर थाने के SHO नरेश राठौर को आरोपी द्वारा चलाई गई गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में कामयाब हो गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

फरार आरोपी के लिए सर्च ऑपरेशन

घटना में घायल पीड़ित देवराज और SHO नरेश राठौर को पहले प्रेमनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में रेफर कर दिया गया. पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला दिया है. पूरे इलाके में जगह-जगह बैरिकेडिंग शुरू कर दी है. साथ ही जिले के बॉर्डर पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके.

ये भी पढ़ें :- भागलपुर में EO हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी रामधनी यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dehradun Police Encounter, Dehradun SHO Injured, Uttrakhand Enconter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com