विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल में हाथियों का कहर! सड़क किनारे बाइक-स्कूटी को रौंद डाला, भागने लगे लगो- Video

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रामडी-पुलिंडा मार्ग पर हाथियों के झुंड ने सड़क किनारे खड़ी बाइक-स्कूटी को रौंद डाला. इलाके में दहशत का माहौल है.

हाथियों के उत्पात से आस-पास मौजूद लोग डरकर भागने लगे. (Photo: Screengrab)
  • पौड़ी गढ़वाल हाथियों के झुंड ने बाइक और स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया.
  • हाथियों को देख वाहन सवार गाड़ी छोड़कर भागने लगे.
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पौड़ी गढ़वाल:

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में गजराज के गुस्से का विकराल रूप देखने को मिला है. रामडी-पुलिंडा मार्ग पर हाथियों के झुंड ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को निशाने पर ले लिया. बताया जा रहा है कि रविवार शाम हाथियों का झुंड सड़क पर पहुंचा, जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया. आस-पास से जुगर रहे बाइक और स्कूटी सवार लोग अपने व्हीकल्स को सड़क किनारे खड़ा करके भागते नजर आए. 

लोग हाथियों के झुंड से दूर भागकर खड़े हो गए. हाथियों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और स्कूटी को बुरी तरह रौंद डाला.

हाथियों के हमले में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. गनीमत रही कि जिस वक्त हाथियों ने वाहनों को रौंदा, उस समय उनके पास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. 

इस पूरी घटना का खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का झुंड सड़क किनारे खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

वहीं, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: दारमा घाटी का 58% आबादी क्षेत्र खतरे में; 9% हिस्सा बेहद संवेदनशील, वाडिया संस्थान की रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

उत्तराखंड में इंसानों-जानवरों के टकराव में बढ़ोतरी

मिजोरम यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज एंड नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट के सीनियर प्रोफेसर और डीन, विश्वंभर प्रसाद सती की एक हाल ही में हुई स्टडी के मुताबिक, उत्तराखंड में इंसानों और जंगली जानवरों के बीच टकराव तेजी से बढ़ा है. साल 2000 के बाद से हुई कुल मौतों में से करीब आधी मौतें पिछले छह सालों में हुई हैं.

स्टडी में पाया गया कि 2000 और 2025 के बीच जंगली जानवरों के साथ टकराव की वजह से 954 लोगों की मौत हुई. इनमें से 438 मौतें (लगभग 46%) 2020 और 2025 के बीच हुईं, जो हाल के वक्त में जानलेवा टकराव में हुई असामान्य बढ़ोतरी को दिखाता है. इन छह सालों में 2,335 लोग घायल भी हुए.

(Input- Munesh Kumar)

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के 10 ज‍ि‍लों में ऑरेंज अलर्ट, कैंची धाम नीम करोली मंद‍िर के पास उफान पर शि‍प्रा नदी, कम हुई भक्‍तों की संख्‍या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand, Pauri Gadhwal, Elephant Video Viral, Human Wild Life Conflict, Uttarakhand Forest Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com