Char Dham Yatra Registration 2026: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए विधिवत रूप से आज सुबह यानी 17 अप्रैल से ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आगामी 19 तारीख से यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम खुल रहे हैं, जबकि आगामी 22 अप्रैल को केदारनाथ जी धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ जी धाम के कपाट खुल जाएंगे. प्रशासन ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 20 काउंटर बनाए हैं.
ये भी पढ़ें-Family Killed Rape Accused: जमानत पर बाहर आए रेपिस्ट को परिजनों ने गला घोंटकर मार डाला, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका आरोपी का शव
रजिस्ट्रेशन स्थल पर तैनात कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट के मुताबिक रजिस्ट्रेशन स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने हर प्रक्रिया का खुदनिरीक्षण किया और वहां तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिया. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन स्थल किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का शिकार न होना पड़े इसलिए उनके लिए एक अलग से काउंटर बनाए गए है. जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन स्थल पर 20 काउंटर बनाए गए हैं.

रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे तीर्थ यात्रियों को तिलक लगाया गया
पहले दिन काफी कम संख्या में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे
गौरतलब है शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अपेक्षानुसार चारधाम यात्रियों की कम ही रही. चूंकि अभी गंगोत्री ओर यमनोत्री धाम के ही कपाट खुल रहे है, जैसे ही केदारनाथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे तो संभवतया रजिस्ट्रेशन स्थल पर काफी संख्या में यात्रियों की बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में पहले दिन काफी कम संख्या में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे.
ये भी पढ़ें-पत्नी का दर्द भरा कॉल, 'मैं अब जीना नहीं चाहती…मैंने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया है और खुद भी खा लिया है'
ये भी पढ़ें-Dead Body In Trunk: झाड़ियों के पास हाइवे पर मिली संदिग्ध संदूक, अंदर रस्सी से बंधी पड़ी महिला की लाश, दृश्य देख उड़े पुलिस के होश
22 मार्च को केदारनाथ और 23 मार्च को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान से शुरू किया है. अभी यमनोत्री धाम गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल से खुल रहे है, उसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथजी फिर 23 को बद्रीनाथजी के कपाट खुल जाएंगे. जिला प्रशासन देश के विभिन्न क्षेत्रों से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आए चारधाम यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाओं को उपलब्ध करवा रही है. आगामी यात्रा के लिए होटल्स में बड़ी संख्या में बुकिंग़ हो गई है.

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे यात्रियों का स्वागत किया गया
19 अप्रैल से शुरू हो रहे गंगोत्री धाम ओर यमनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं
उल्लेखनीय है 19 अप्रैल से शुरू हो रहे गंगोत्री धाम ओर यमनोत्री धाम के कपाट खुल रहे है. 17 अप्रैल से शुरू हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए रजिस्ट्रेशन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है. मौके पर वॉलेंटियर्स, पुलिस बल, फायर विभाग और प्रशासन का अमला मौजूद है, सामान्य दिन, वीकएंड और पर्व के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है.
ऋषिकेश में पहले दिन 100 यात्रियों ने कराया ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
ऋषिकेश जिले में भी आज चार धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेश शुरू हुआ, जहां सुबह-सुबह ही 100 से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज हो गए. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों में ज्यादातर तीर्थ यात्री मध्य प्रदेश के थे. रजिस्ट्रेशन के साथ ही तीर्थ यात्रा के लिए निकल पड़े. ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 34 काउंटर तैयार किए गए हैं, जिसमें से चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 24 और ISBT में 6 और गुरुद्वारा में 4 काउंटर शामिल है.
ये भी पढ़ें-बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति खंडित, भीड़ का फूटा गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं