विज्ञापन
This Article is From May 14, 2025

रुड़की हादसा: ट्राली से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, एक की मौत

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार सवार लोग हरिद्वार जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार जैसे ही मंडावली के पास पहुंची तो कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी.

रुड़की हादसा: ट्राली से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, एक की मौत
रुड़की में बड़ा सड़क हादसा, एक की मौत हुई मौत, कई गंभीर रूप से घायल
रुड़की:

उत्तराखंड के रुड़की में एक भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी ट्राली को टक्कर मारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना मंगलौर कोतवाली इलाके में दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर हुई है. 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार सवार लोग हरिद्वार जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार जैसे ही मंडावली के पास पहुंची तो कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना में जिस शक्स की मौत हुई है उसके शव को पुलिस ने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident In Roorkee, Crime In Roorkee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com