विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

ताजमहल को भी ‘साम्प्रदायिकता के चश्मे’ से देख रहे हैं योगी : रालोद

उन्होंने कहा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में ताजमहल एक मात्र पर्यटन स्थल है जिसके देखने का ख्वाब भारत आने वाले किसी भी विदेशी की आंखों में होता है.

ताजमहल को भी ‘साम्प्रदायिकता के चश्मे’ से देख रहे हैं योगी : रालोद
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी (फाइल फोटो)
  • कहा, ताजमहल भारत की ऐतिहासिक धरोहर के रूप विश्व विख्यात है.
  • ताजमहल विश्व के करोड़ो अरबों पर्यटकों के दर्शन का केन्द्र रहा है.
  • ताजमहल को भी पर्यटन बुकलेट में शामिल करने की मांग की है.
लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल ने यूपी सरकार द्वारा जारी पर्यटन बुकलेट में ताजमहल को शामिल नहीं किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. लोकदल ने सवाल उठाते हुये आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को भी ‘साम्प्रदायिकता के चश्मे’ से देख रहे हैं. उन्होंने कहा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में ताजमहल एक मात्र पर्यटन स्थल है जिसके देखने का ख्वाब भारत आने वाले किसी भी विदेशी की आंखों में होता है.

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जानबूझकर द्वेष की भावना से कार्य किया जा रहा है और ताजमहल की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : केरल में जिहादी आतंक का माहौल यहां की सरकार ने बनाया है : योगी आदित्यनाथ

ताजमहल किसी व्यक्ति विशेष धर्म या जाति के नाम पर नहीं बल्कि ताजमहल भारत की ऐतिहासिक धरोहर के रूप विश्व विख्यात है और दुनिया के सात अजूबों में से एक है.

VIDEO : यूपी पर्यटन विभाग की किताब से गायब हुआ ताजमहल​
उन्होंने कहा कि ताजमहल भारत की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ विश्व के करोड़ो अरबों पर्यटकों के दर्शन का केन्द्र रहा है जिसकी लोकप्रियता पूरे विश्व में व्याप्त है और पूरे विश्व में भारत की पहचान है और हमारी संस्कृति का प्रतीक भी है. उन्होंने ताजमहल को भी पर्यटन बुकलेट में शामिल करने की मांग की है. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chief Minister Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com